Read in App


• Tue, 26 Sep 2023 11:24 am IST

खेल

Asian Games : भारत की झोली में एक और पदक, नेहा ने जीता Silver


एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 11 पदकों से था, लेकिन तीसरे दिन की शुरुवात के साथ ही 17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी ILCA4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीत लिया है । इसी के साथ पदक तालिका में भारत कुल 12 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास दो स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।