Read in App


• Sun, 21 Mar 2021 9:28 am IST


शूटिंग विश्व कप में यशस्विनी ने जीता स्वर्ण पदक


दिल्ली के कर्णी सिंह रेंज में जारी ISSF शूटिंग विश्व कप में भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल ने कमाल करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर स्पर्धा में अपने ही देश की मनु भाकर को हराकर ये उपलब्धि हासिल की।


फाइनल मुकाबले में यशस्विनी ने 238.8 का स्कोर करते हुए मनु को पटखनी दी। मनू भाकेर इस मुकाबले में 236.7 का स्कोर बना पाईं और रजत पदक जीता।