Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Jun 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

घरेलू हिंसा की शिकार फैन के मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए वरुण ने दिया पुलिस धन्यवाद, जानें


वरुण धवन इस जेनरेशन के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर का काफी स्ट्रांग फैन बेस भी है। फिलहाल वरुण अपनी आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो के प्रमोशन में लगे हुए हैं। उनकी ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है। इसके प्रमोशन के दौरान वरुण अक्सर फैंस से घिरे रहते हैं। हाल ही में ट्विटर पर वरुण की एक फीमेल फैन ने उन्हें टैग करते हुए उसके साथ हो रही घरेलू हिंसा के बारे में बताया था। जिस पर वरुण ने तुरंत रिएक्ट करते हुए उसकी मदद का आश्वासन दिया था। वरुण ने इस मामले पर गुजरात पुलिस से मदद के लिए ट्वीट किया था।

वहीं बीते दिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया ने उनसे उस मामले में अपडेट जाननी चाही। वरुण ने बताया कि गुजरात पुलिस ने उनके ट्वीट पर तुरंत रिएक्ट करते हुए तत्काल कार्रवाई की थी। वरुण धवन ने इस घटना के बारे में मीडिया से खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें ट्विटर पर लगभग 10 हैंडल से इस बारे में सूचित किया गया था।

उन्होंने एक पत्रकार की मदद ली साथ सहयोग किया जिसने मामले को वेरिफाई किया। उनके अहमदाबाद में कई मित्र थे, जिन्होंने इस मामले की सत्यता का पता लगाया और पता चला कि मामला सच है। कानूनी तौर पर भी इस मुद्दे को उठाया गया था। वरुण ने अहमदाबाद पुलिस और आईपीएस अजय चौधरी को उनकी त्वरित कार्रवाई और मामले को अपने हाथ में लेने के लिए धन्यवाद दिया।