Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 9:00 pm IST

राजनीति

...तो इनके नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, इशारों में क्या कह गए देवेंद्र यादव?


नई दिल्ली AICC मुख्यालय में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के थीम सॉन्ग लॉन्चिंग के मौके पर चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इसको लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में इस कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने इशारों-इशारों में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव गणेश गोदियाल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उनका ये बयान इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि बीते दिनों कांग्रेस हाईकमान ने हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।