Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 18 Nov 2021 2:30 pm IST


तिरंगा रैली के साथ आप पार्टी ने किया रोड शो


आगामी विधान सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रचार -प्रसार तेज कर दिया है। बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में उत्तरकाशी बाजार में तिरंगा रैली के साथ रोड शो किया। जिसमें आप कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया और कर्नल अजय कोठियाल को विजय बनाने का आशीर्वाद मांगा।बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश कार्य समिति की सदस्य व आप नेता पुष्पा चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ताम्बाखांणी टनल के पास एकत्रित हुए। जहां से सभी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आप प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में ढ़ोल दमाऊं के साथ तिरंगा रैली निकाली।