Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 May 2023 2:30 am IST

मनोरंजन

पूरी तरह से बदल गया है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की नंदिनी का लुक, तस्वीरें देख हैरान हुए यूजर्स


एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की गिनती टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में होती है। इस सीरियल ने लंबे समय तक ऑडियंस का मनोरंजन किया था। आज भी सोशल मीडिया पर जब तब इसकी चर्चा होने लगती है। ऑडियंस आज भी इस सीरियल के किरदारों को नहीं भूल पाएं हैं। फिर चाहे बात सीरियल के लीड कैरेक्टर तुलसी का  हो या फिर नंदिनी का। इस सीरियल में ‘नंदिनी’ के रूप में एक्ट्रेस गौरी प्रधान नजर आइए थीं।


चूंकि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को ऑफ एयर हुए सालों बीत चुके हैं। ऐसे में अब सीरियल की नंदिनी का लुक भी काफी बदल गया है। गौरी प्रधान की लेटेस्ट फोटोज देख कर आप पहचान भी नहीं  पाएंगे कि ये वही नंदिनी हैं।


इसी सीरियल में  गौरी प्रधान के अपोजिट एक्टर हितेन तेजवानी थे। इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी पर ऑडियंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था। इसके बाद ये सीरियल ‘कुटुंब’ में भी साथ में नजर आए थे।


इस शो में काम करने के दौरान ही इनका प्यार परवान चढ़ा था और सालों तक डेट करने के बाद इन्होंने 2004 में शादी कर ली। आज हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान के दो बच्चों हैं।


अगर गौरी प्रधान के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में ‘नूरजहां’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। गौरी प्रधान आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शिमला’ में नजर आई थीं।