Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 14 Sep 2022 9:00 am IST

राजनीति

उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे में कुछ गलत नहीं : कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा


देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मदरसों के सर्वे में कुछ गलत नहीं है, यदि सरकार वहां शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहती है। सरकारी हो या निजी, शिक्षण संस्थाओं का सर्वे चलता रहता है।करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में करन माहरा ने कहा की भू कानून पर कांग्रेस भी अपने सुझाव सरकार को देगी। इसके लिए पार्टी ने एक कमेटी बनाई है। सरकार से जल्दबाजी में भू कानून में बदलाव से बचने को कहा गया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुलिस कर्मियों के लिए 4200 ग्रेड पे का पद सृजित करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों से वादाखिलाफी की है।