Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Dec 2022 12:00 pm IST

नेशनल

शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान तेजी से गिरा...


देश के कई भागों में अब ठिठुरन वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान तेजी से गिर रहा है। 

माना जा रहा है कि, आगामी दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ेगी। बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 दिसंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली में पालम सहित कई इलाकों में तापमान तीन से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। 

इधर, उत्तराखंड में 16 दिसंबर से शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। कई जगहों पर शीतलहर का असर भी दिखा।