एसएसबी 57वीं बटालियन के आईजी संजय कुमार ने मुख्यालय और नेपाल सीमा पर स्थित चौकियों का निरीक्षण किया। कुमार ने सिडकुल स्थित मुख्यालय और बनबसा सीमा चौकी का निरीक्षण कर जवानों से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जवानों को बताया कि वर्तमान समय में पौधरोपण अभियान के तहत जवानों को अधिक संख्या में पौधे लगाने हैं। इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। वहां पर डीआईजी एचएनएस बिष्ट, उप कमांडेंट सुरेश कुमार, मुरारी लाल, डॉ. पूजा आदि थे।