Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 May 2023 6:00 am IST


आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतर, इन्हें रहना होगा सजग, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज 5 मई, शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज शुक्रवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत और क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए अपना राशिफल।  

मेष
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ होगी।  बेरोजगारों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातक अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे।  कार्यभार अधिक रहेगा। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन हो सकता है। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। जॉब कर रहे जातको को जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। 

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन व्यवसाय कर रहे जातको के लिए प्रगति का है। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सीनियरों का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको थोड़ा सा सतर्क रहना होगा, आपको चोट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। 

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आपके जो रुके हुए कार्य थे, वह भी पूरे होंगे। अगर आपका कोई कानूनी कार्य चल रहा था, वह समाप्त होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार कर रहे जातक व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे।  

कन्या
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपनी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है। सेहत का ध्यान रखें। बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। 

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार में अच्छा-खासा लाभ मिलेगा। नए-नए कांटेक्ट भी मिलेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शिक्षा में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।  नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। 

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। किसी अन्य व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी बहस न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपके लिए आज के कार्य कल पर नहीं टालना घातक साबित हो सकता है। 

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। अपने ऐसे मित्रों से दूर रहें जो आपका समय खराब करते हैं।  व्यवसाय में परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आप कुछ धन व्यय करेंगे।  भवन सुख में वृद्धि होगी। आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।  

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके दुश्मन आपका बुरा करने की बार-बार कोशिश करेंगे, लेकिन आप चतुर बुद्धि से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे।  आज आपके साथ कुछ ऐसा घटित हो सकता जिससे आपको पैसे की अहमियत का पता चलेगा। 

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातको को ऑफिस के कार्य से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा उनके लिए सुखद रहेगी।