Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 14 Dec 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं बॉलीवुड की ये दिग्गज अभिनेत्रियां, एक का तो 3 साल की उम्र में ही हुआ था उत्पीड़न


यौन शोषण हमेशा से एक गंभीर मामला रहा है। इसके लिए दुनिया भर के देशों में सख्त कानून भी बनाये गए हैं। बावजूद इसके महिलाएं और बच्चियां आये दिन यौन हिंसा का शिकार होती रहती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनका बचपन में यौन शोषण हो चुका हैं। इस बॉलीवुड स्टार्स ने अपने साथ हुई इस गलत हरकत पर खुलकर बात की और लड़कियों को अपने साथ होने वाले किसी भी तरह के गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। ये घिनौनी हरकत किसी एक्ट्रेस के साथ तीन साल की उम्र में हुई थी, तो किसी के साथ 13 साल की उम्र में। 

प्रीति जिंटा 

 बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जब छोटी थी तब उनके साथ किसी शख्स ने छेड़छाड़ की थी जिस पर एक्ट्रेस काफी भड़क गई थीं। बताया जाता है उनके साथ ये घटना दिल्ली में हुई थी। इसके बाद वो दिल्ली छोड़ कर मुंबई आ गई थीं। 

कंगना रनौत

विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने और विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने शो लॉकअप में बताया था कि जब वो छोटी थीं, तब उनसे कुछ साल बड़ा एक लड़का उन्हें गलत तरीके से टच करता था।

सोनम कपूर 

 हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 13 साल की थी तब एक आदमी ने उन्हें गलत जगह टच कर दिया था। इस घटना पर वे रोने लगी थी। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके साथ ये घटना मुंबई के एक थिएटर में हुई थी। 

नीना गुप्ता 

  नीना गुप्ता बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती हैं जिनके अभिनय की लोग दाद देते हैं। एक्ट्रेस नीना ने अपनी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' में बताया है कि जब वे स्कूल में पढ़ाई करती थीं, उस वक्त एक डॉक्टर और एक टेलर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। 

दीपिका पादुकोण

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा दीपिका पादुकोण भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। उनके साथ ये घटना तब हुई थी जब वे 14-15 साल थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ घूमकर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी जिस पर एक्ट्रेस ने उस आदमी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।  

कल्कि कोचलिन

अभिनेत्री कल्कि कोचलिन जब महज नौ साल की थी, तब उनका यौन शोषण किया गया था। एक्ट्रेस के इस खुलासे से लोग दंग रह गए थे। 

फातिमा सना शेख 

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से महशूर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में नजर आईं फातिमा सना शेख भी यौन शोषण का सामना कर चुकी हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब वो महज तीन साल की थीं, तब किसी ने उनका यौन उत्पीड़न किया  था।

अदिति राव हैदरी 

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी  के साथ 15 साल की उम्र में छेड़छाड़ हुई थी। एक्ट्रेस ने एक बातचीत में बताया था कि  एक लड़के ने उनके पेट पर कई बार हाथ लगाया, जिसके बाद उन्होंने उसको एक जोरदार थप्पड़ मारा था।

by-Nisha Shukla
Twitter- @nishash46741036
instagram-shukla.nisha651@gmail.com
email-shukla.nisha651@gmail.com