Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Jun 2023 5:34 pm IST


भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया


भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जारी है। मंगलवार को हवालबाग विकासखंड के मैणी ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हवालबाग हरीश कनवाल का जन्म दिवस मनाया गया। यहां पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, रवि रौतेला, महेश नयाल, गणेश चम्याल, हरीश रावत, मोहन चौहान, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, नवीन बिष्ट, हेम भंडारी, जसवंत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।