Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 7:00 am IST


सीएम धामी ने घंटाकर्ण मंदिर का किया लोकार्पण


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड अपने देवस्थलों के कारण धार्मिक तीर्थाटन में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। यहां कण- कण में भगवान का वास है और देवभूमि में पवित्र स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

शुक्रवार को नरेंद्रनगर विधानसभा के गजा स्थित घंटाकर्ण मंदिर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पपिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण व 50 लाख की लागत से बनने वाले एक अन्य विश्राम गृह का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पूरी दुनिया में अपनी धार्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। आने वाले समय में धार्मिक तीर्थाटन में उत्तराखंड देश का सबसे प्रमुख राज्य बनेगा।