Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Jun 2022 1:00 pm IST


साइकिलिंग को दिया बस एक घंटा - हेल्थ को देगा अमेजिंग फायदे


इन दिनों हर कोई फिट रहने के बारे में सोचता है। ऐसे में रोजाना साइकिल चलाने से आपकी हेल्थ को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप दिन भर में एक घंटा भी साइकिल चलाते हैं तो ये आपकी नींद को बेहतर बनाता है, समय बचाने में मदद कर सकता है, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है, इसके अलावा- 

मानसिक हेल्थ होती है बूस्ट- तनाव, डिप्रेशन या चिंता की भावनाओं को कम करने में साइकिल चलाना मददगार हो सकता है। साइकिलिंग सामाजिक तौर पर भी मदद करता है।

वेट होता है कंट्रोल- साइकिल चलाने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। इसे करने से मांसपेशियां बनती हैं और बॉडी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। अगर आप हेल्दी खाने के साथ साइकिलिंग को जोड़ते हैं तो साइकिल चलाना वजन कम करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक घंटा साइकिल चलाने से 400 से 1000 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

बेहतर हार्ट हेल्थ - रोजाना साइकिल चलाना आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से निपटने में मदद कर सकता है और दिल से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। साइकिलिंग अक्सर आपके दिल के हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करती है और कई बार कार्डियक अरेस्ट और इस तरह की अन्य समस्याओं के जोखिम को कम करती है।