Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Mar 2023 11:44 am IST

मनोरंजन

इस छोटे पठान की मस्ती पर फ़िदा हुए बॉलीवुड के 'पठान', लिखा- 'बेहद टैलेंटेड है'


फिल्म इंडस्ट्री एक किंग यानी शाहरुख खान अपने बिजी शेड्यूल बावजूद सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। एक्टर ने अपनी हालिया सक्सेसफुल फिल्म 'पठान' का प्रमोशन भी सोशल मीडिया के जरिए ही किया और लोगों को इंगेज रखा। वहीं अब उन्होंने एक बेहद क्यूट वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, ये वीडियो  पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है जिसमें वे अपने बेटे संग मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में  वे 'पठान' के पॉपुलर सॉन्ग 'झूमे रे पठान' पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो बेहद क्यूट है और फैंस के साथ सेलेब्रिटी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए इरफान ने शाहरुख खान को टैग किया और लिखा- @iamsrk खान साहेब, एक और क्यूटेस्ट फैन को अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए।' इसके बाद सुपरस्टार शाहरुख खान ने जब ये वीडियो देखा थो कमेंट किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने लिखा- ‘ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला, छोटा पठान,’ फैंस भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे।