Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 12:27 pm IST


होली पर्व पर बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़


उधमसिंह नगर-रंग दे गुलाल मोहे आई होली आई रे... होली कैसे खेलूंगी संवरिया के साथ... सहित तमाम होली के गीतों और भजनों में दुर्गा मंदिर में कलाकारों ने नृत्य किया। कलाकारों के साथ होली गीतों पर महिला और पुरुष भी खूब थिरके। शनिवार की देर शाम को मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में फूलों की होली का कार्यक्रम किया गया।इसमें बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक नृत्य कर लोगों के साथ फूलों की होली खेली। वहां हरीश धीर, रेनू अरोरा, दिनेश गुप्ता, गुरशरण बब्बर, अलका गंभीर, वर्षा अरोरा, कंचन धीर, सोनम अरोरा, नीलम अरोरा, हरीश ठुकराल, गुलशन गोयल आदि थे। इधर, जनता इंटर कॉलेज रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया और पर्व की बधाई दी। वहां कंचन वर्मा, भरत साह, अजय जोशी, फणींद्रनाथ गुप्ता, राजीव चावला, अरविंद सिंह, केपी गंगवार, मनीष आदि थे।