महाराष्ट्र सरकार के अग्निशमन विभाग की भर्ती के तहत मुंबई में भर्ती के दौरान हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों ने विभाग पर धांधली का आरोप लगाया है।
मुंबई के दहिसर पश्चिम में महिला फायर ब्रिगेड कर्मियों की भर्ती को लेकर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है। आरोप है कि, लंबी लड़कियों को बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद महिला उम्मीदवारों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं स्थिति तनावपूर्ण होती देख भारी पुलिस बल तैनात कर दी गयी है।
खबर है कि, फायर ब्रिगेड भर्ती के लिए आई युवतियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। लाठी चार्ज में कुछ लड़कियों को चोटें आई हैं। हालांकि, अभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लाठीचार्ज की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी लड़कियों को हिरासत में भी लिया गया है।