Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jul 2023 1:10 pm IST


चमोली में बड़ा हादसा ! सवारियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, तीन की मौत


चमोली: चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। वहीं तीन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं। दो की घटनास्थल व एक की चिकित्सालय ले जाते हुए मौत हुई है।बताया जा रहा है कि यह हादसा घनियाल धार के पास हुआ। जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार बताये जा रहे हैं।यह बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया जा रहा है। वाहन सवार स्थानीय निवासी थे।