Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Apr 2023 10:38 am IST


उत्तराखंड हाईकोर्ट में कई जजों का ट्रांसफर, रजिस्ट्रार ने जारी की अधिसूचना


उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आज गुरुवार 6 अप्रैल को कई जिला न्यायाधीश, अपर जिला न्यायाधीश, सिसिल जज सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए है. उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जरनल विवेक भारती की ओर गुरुवार शाम को अधिसूचना जारी की गई है.रजिस्ट्रार जरनल विवेक भारती की तरफ से जो अधिसूचना जारी हुई है, उसके अनुसार काशीपुर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र को सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून बनाया गया है. इसके अलावा ऐश्वर्य बोरा सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की से ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट बागेश्वर, चन्देश्वरी सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर से ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लक्सर, राजेंद्र कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन ऋषिकेश का सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वाराहाट, कल्पना सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर का फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर, पुनीत कुमार फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की का सिविल जन जूनियर डिवीजन बागेश्वर बनाया गया है.