Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 9:55 am IST


आधार कार्ड कैंप में उमड़ी भीड़


धरमघर में विवेकानंद विद्या मंदिर में आधार कार्ड में खामियों को दूर करने के लिए दो दिवसीय कैंप लगाया गया। इससे पूर्व चार जुलाई को भी कैंप लगाया था। तब भीड़ अधिक होने से कैंप में आए लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो पाईं। इस समस्या को लेकर लोग विधायक भौर्याल से मिले। इसके बाद कैंप लगा है।