Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Aug 2022 2:30 pm IST

मनोरंजन

सुरक्षा के लिए सलमान खान को मिला गन लाइसेंस, मिली थी जान से मारने की धमकी


कुछ दिन पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा लेटर मिला था। इस लेटर में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई। यहीं नहीं एक्टर सलमान भी अपने और पिता सलीम की सुरक्षा के लिए चौकन्ने हो गए। जिसके बाद सलमान की सिक्यॉरिटी बढ़ा दी गई। ऐसे में एक्टर बुलेटप्रूफ गाड़ी में चल रहे हैं। इस बीच अब उन्हें हथियार रखने का भी लाइसेंस इशू कर दिया है। फिलहाल अब सलमान अपनी सुरक्षा के लिए अपने हथियार रख सकते हैं।

आपको बता दें कि दो महीने पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली। वहीं लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ में लॉरेंस ने कबूल किया कि उसने दो साल पहले सलमान खान के घर की रेकी भी करवाई थी और एक्टर के हत्या की पूरी तैयारी हो गई थी।

सलमान खान और सलीम खान को मिले धमकी भरे खत में लिखा था कि, 'तुम्हारा भी वही हाल होगा, जैसा सिद्धू मूसेवाला का किया था।' जिसके बाद मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

फिलहाल बता दें कि धमकी मिलने के बाद सलमान खान अब वाइट कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर और हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स के साथ चलते हैं।