Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Jun 2022 2:16 pm IST


जायडस फैक्टरी बंद होने के खिलाफ दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे कर्मचारी


जायडस फैक्टरी के बंद होने के खिलाफ कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने धरनास्थल पहुंचकर कर्मचारियों की मांगें सुनीं। उन्होंने प्रबंधन और कर्मचारी संगठन की वार्ता कराकर उनके अधिकार दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

बीते शनिवार को जायडस फैक्टरी बंद होने से 150 स्थायी और ठेकेदार के अधीन काम करने वाले करीब एक हजार कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारियों का धरना जारी है। रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। कर्मचारियों ने बताया कि 17 जून की सायं फैक्टरी गेट पर बंदी का नोटिस चस्पा कर दिया गया। इसकी कर्मचारियों को कोई पूर्व सूचना नहीं दी। 18 जून सुबह की पहली शिफ्ट से ही परिसर में कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

आरोप लगाया कि गैरकानूनी ढंग से फैक्टरी को बंद किया गया है। श्रम कानूनों के अनुसार श्रमिकों को पैसा नहीं दिया गया। इस पर कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कर्मचारियों को उनके अधिकार दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंनेे अधिकारियों को प्रबंधन के साथ कर्मचारी संगठन की वार्ता कराकर उनके अधिकार दिलाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को प्रबंधन से वार्ता कराई जाएगी। कहा कि ऐसा न होने पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।