Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 Aug 2022 1:00 am IST

अपराध

पिता ने ही बेटी की आबरु लूटने का किया प्रयास, चाचा के घर भागकर बचाई अस्मत...


फरीदाबाद में महिला थाना सेंट्रल टीम ने सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी दिल्ली बसंत कुंज में मारुति कंपनी के कार्यालय में गाड़ी चलाता है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे आरोपी ड्यूटी से घर आया। आरोपी ने शराब पी रखी थी। बच्ची घर में अकेली थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर पास ही बने अपने चाचा के घर भाग गई।

क्योंकि बच्ची की मां घरों में खाना बनाने का काम करती है। इसके बाद शाम को घर आने पर बच्ची ने मां को घटना के बारे में जानकारी दी। मां ने बच्ची को साथ लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। और एसआई शीला और एएसआई अजय कुमार की टीम ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।