Read in App


• Sun, 31 Mar 2024 9:00 am IST


नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैप कैमरे में कैद हुई हिम तेंदुए की तस्वीर


गोपेश्वर। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत मलारी से आगे सुमना क्षेत्र में हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। वन विभाग के द्वारा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत 70 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें हिम तेंदुए के साथ-साथ अन्य अति दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीव जंतुओं की तस्वीर भी कैद हुई है। जिसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और हिम तेंदुए शामिल हैं।नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया की नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत वन विभाग के द्वारा लगातार ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए की विचरण की तस्वीरें कैद हुई है। बताया कि भारतीय वन्य जीव संस्थान के सर्वे में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में 33 हिम तेंदुए मौजूद हैं जो वन विभाग के लिए अच्छी खबर है। इससे वन विभाग बेहद उत्साहित है।