Read in App


• Mon, 12 Apr 2021 4:18 pm IST


जौलजीबी में बदहाल संचार के लिए प्रदर्शन


पिथौरागढ़- जौलजीबी में बदहाल संचार व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों और यूथ कांग्रेस ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बदहाल संचार के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। समाधान न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को जौलजीबी में व्यापार मंडल अध्यक्ष जौलजीबी धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बदहाल बीएसएनएल की बदहाल सेवा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तीन दिन से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है।
विभाग के अधिकारियों कि लापरवाही के कारण उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कि क्षेत्र में अधिकांश लोग बीएसएनएल के भरोसे ही सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं।