Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Dec 2021 8:00 am IST


भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त: शमशुद्दीन


भगवानपुर: भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात कहने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उत्तराखंड के अंदर तीन-तीन मुख्यमंत्री बदल दिए गए। इसके बावजूद प्रदेश की समस्या जस की तस है। सूबे में ट्रांसफर पोस्टिग का उद्योग तेजी से चल रहा है बाकि सब उद्योग धंधे चौपट हैं। बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं, जिन्होंने केवल अपना विकास किया। यह बात बसपा के प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने बीडी इंटर कालेज में आयोजित बसपा कार्यकत्र्ता सम्मेलन के दौरान कही। इस दौरान कांग्रेस एवं भाजपा के कई कार्यकत्र्ताओं ने बसपा की सदस्यता ली।