Read in App


• Wed, 24 Feb 2021 6:10 pm IST


कई लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता


भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खेलपुर में आयोजित एक कार्य क्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई । कार्यक्रम की अध्यक्षता रियासत अली व संचालन सतेंदर शर्मा द्वारा किया गया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं । वरिष्ठ नेता राम सिंह सैनी ने कांग्रेस को  सभी के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी बताया । इंजीनियर आकाश बिरला ने कहा कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य आम आदमी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। बदलाव की जरूरत है।  इस दौरान राम सिंह सैनी  धर्मपाल सिंह जिला अध्यक्ष। राजीव राठौर चौधरी राज सिंह चौधरी विनोद सिंह चौधरी रियासत अली  राजेंद्र सिंह कुंवर जावेद  जितेंद्र पवार खलील ठेकेदार महेंद्र सिंह सत्येंद्र शर्मा  विकास त्यागी राव अफजाल दिनेश पुंडीर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।