Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 8:30 am IST

मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने शेयर की अनदेखी प्रेगनेंसी तस्वीर, देखें


अनुष्का शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने योग सेशन की तस्वीरों की एक सिरीज शेयर की है। जिनमें से एक तस्वीर उनकी प्रेगनेंसी के टाइम की भी है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि योग के साथ उनका एक अलग रिश्ता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का ने खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए योग का सहारा लिया था। उस समय वे अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती थी। एक समय पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विराट उन्हें हेडस्टैंड करने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे थे।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने हाल ही में अपनी कमबैक फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग शुरू की है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री कुछ समय से फिल्म की तैयारी कर रही थीफिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। चकड़ा एक्सप्रेस वामिका के जन्म के बाद अनुष्का की पहली फिल्म है।