Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 2:00 pm IST


दिल्‍ली में बेकाबू SUV ने आठ लोगों को कुचला, दो की मौत


नई दिल्‍ली: होली वाले दिन दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार थार ने दो कार और तीन रेहड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को घटना की जानकारी मिली। पूछताछ में पता चला कि हादसा थार ड्राइवर के कारण हुआ। घायलों में शिव कैंप, एकता विहार, वसंत विहार और आरकेपुरम के रहने वाले लोग हैं। वहीं, मृतकों की पहचान मुन्ना और समीर के रूप में हुई है। घटना के बाद थार का चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि, अब उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।