Read in App


• Sat, 29 Jun 2024 1:47 pm IST

खेल

IND vs SA : फाइनल जीतने के लिए भारतीय टीम को क्या करना होगा? सौरव गांगुली ने दी ये अहम सलाह


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी और साथ ही बताया कि टीम को आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त करने के लिए क्या करने की जरूरत है। अपनी कप्तानी में भारत को 2003 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले गांगुली ने भारतीय टीम से बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिए कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मुकाम तक पहुंचाने में रोहित शर्मा की कप्तानी का काफी योगदान रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष ने गांगुली ने खुलासा किया कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार नहीं थे। गांगुली ने कहा,  मैं रोहित शर्मा के लिए बहुत खुश हूं। यही जीवन का चक्र है कि जो छह महीने पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान भी नहीं था अब उसकी अगुआई में भारत विश्व कप के फाइनल में खेलेगा। रोहित दो विश्व कप फाइनल खेले हैं। यहां अब तक टीम का अभियान अजेय रहा है। यह उनकी नेतृत्व के गुणों को दर्शाता है। मुझे उनकी सफलता पर आश्चर्य नहीं है क्योंकि वह तब कप्तान बने जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष था। उस समय विराट कोहली कप्तानी नहीं करना चाहते थे। उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी लेने के लिए मनाने में बहुत समय लगा क्योंकि वह इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्हें कप्तान बनाने में हम सभी को बहुत मेहनत करनी पड़ी और मैं उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट की प्रगति को देखकर बहुत खुश हूं।