Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Mar 2023 4:54 pm IST


खाने में स्वाद के साथ साथ हेयर ग्रोथ भी बढ़ाता है कड़ी पत्ता


तड़का लगाने के लिए कड़ी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। ये ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि हेल्थ को कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है। इसे खाने पर आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कड़ी पत्ता के ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं? जी हां कड़ी पत्ता बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आपको भी बालों की केयर के लिए टाइम नहीं मिल रहा है और आपके बाल बेजान होते जा रहे हैं तो आपको कड़ी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। यहां जानिए किस तरह किया जा सकता है इस्तेमाल- 

1) हेयर मास्क - आप अपने बालों की हेल्थ के लिए अलग-अलग तरह से कड़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि सबसे आसान तरीका है कि आप कड़ी पत्तों को पीसकर महीन पेस्ट बनाएं और इसे दही के साथ मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार करें। 

2) हेयर ऑयल- बालों की ग्रोथ के लिए सुपर इफेक्टिव तरीकों में से एक ये है कि आप करी पत्ते से तेल बनाएं। इसके लिए गर्म नारियल तेल में कुछ कड़ी पत्ता डाल सकते हैं। यह बालों के पतले होने और बालों के झड़ने को रोकने का काम करेगा।
 
कड़ी पत्ता लगाकर कितने दिन में दिखेगा फर्क?- कड़ी पत्ता को बालों में हफ्ते में दो बार लगाएं। ऐसा करने के बाद आपको 15 दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।