Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Dec 2021 7:00 am IST


उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें


विधानसभा चुनाव से ऐन पहले अंतर्कलह के सिर उठाने से कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। पार्टी के साफ तौर पर गुटों में बंटने से चुनाव को लेकर तेवरों पर असर दिखाई पडऩा तय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन में आगे आ गए हैं।

प्रदेश की सत्ता में दावेदारी ठोक रही कांग्रेस अंदरूनी समीकरण तेजी से बदलने से सकते में आ गई है। तकरीबन पांच महीने से चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रही पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तेवरों ने परेशानी में डाल दिया है। फिलहाल घटनाक्रम में नए मोड़ भी दिखाई देने लगे।हैं। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत के संगठन और मौजूदा हालात को लेकर इंटरनेट मीडिया में पोस्ट की जानकारी से इन्कार कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कुछ देर बाद टिप्पणी करते हुए हरीश रावत के सुर में सुर मिलाए।