Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 7:28 am IST


घर के मुख्य द्वार के बारे में याद रखें ये वास्तु नियम, खुल जाएगा आपकी किस्मत का भी दरवाजा


Vastu Tips For Main Door: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह अपने जीवन में विकास, समृद्धि बनी रहने के साथ स्वास्थ्य. अच्छा रहेे। हालांकि, कई बार, काफी प्रयास के बावजूद भी दुख और परेशानियां हमारे जीवन पर छा जाती हैं। इससे छुटकारा पाने का काफी प्रयास करते हैं।

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि आपके जीवन में आने वाली परेशानियों का जिम्मेदार काफी  हद तक वास्तु दोष है। क्योंकि घर या बाहर कोई भी चीज कहीं पर भी रख देते हैं। इसका निगेटिव या फिर पॉजिटिव असर जिंदगी पर पड़ता है। जानिए घर के मुख्य दरवाजे संबंधी कुछ वास्तु नियम घर के प्रवेश द्वार पर जूतों का स्टैंड बिल्कुल भी खुला न रखें। यह केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिसके परिणामस्वरूप घर में सद्भाव का असंतुलन होता है। शू रैक को रखने के लिए पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम कोना सबसे बेस्ट है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि स्टैंड को उत्तर, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशाओं की ओर न रखें।

वास्तु के अनुसार, उत्तर और पूर्व दिशा के दरवाजे और खिड़कियां दक्षिण और पश्चिम दिशा से बड़े होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वहीं वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में खिड़कियां रखने से भी बचना चाहिए।