Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 Aug 2021 4:00 pm IST


अनिल कपूर ने किया बेटी रिया का कन्यादान, शादी में शुमार हुआ कपूर खानदान


सुपरस्टार अनिल कपूर ने अपनी छोटी बेटी और प्रोड्यूसर-फैशन डिज़ाइनर रिया कपूर का हाथ उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण  बुलानी को सौंप दिया है । जी हां, रिया कपूर और करण बुलानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आपको बता दें, की रिया और करण की शादी प्राइवेट रखते हुए अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले में सम्पन्न की गई। शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीर में नई - नवेली जोड़ी अपने वेडिंग लुक को सिंपल रखते हुए नज़र आए। गौर करने वाली बात है, की रिया और करण की शादी की फैली खबरों के बीच अनिल कपूर ने परिवार के सदस्यों के बीच अपनी छोटी बेटी का कन्यादान प्राइवेटली करना ठीक समझा।