Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 24 Apr 2023 3:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया : विश्व सद्भावना कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक समुदायों से जुड़े लोगों ने की पीएम मोदी की प्रशंसा की...


ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के बंजिल पैलेस में आयोजित विश्व सद्भावना कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक समुदायों से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। 

ऑस्ट्रेलियाई सांसद जेसन वुड ने कार्यक्रम में कहा कि, सभी धार्मिक नेताओं के साथ शांति और सद्भाव की एक सुर में बात करके अच्छा लगा। यह कार्यक्रम वाकई बहुत शानदार अनुभव रहा। बता दें, जेसन ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक सुरक्षा, प्रवासी सेवाओं और बहुसांस्कृतिक मामलों के छाया मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में सकारात्मक संदेश भेजने वाले धार्मिक नेताओं का होना महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में एनआईडी फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सतनाम सिंह संधू, ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त राजदूत मनप्रीत वोहरा, ऑस्ट्रेलिया के एंग्लिकन चर्च के बिशप फिलिप जेम्स हगिंस, विक्टोरिया में अहमदिया मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य डॉ तारिक बट समेत कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया था।