Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Jan 2022 5:25 pm IST

नेशनल

कांग्रेस को बड़ा झटका :इमरान मसूद ने की सपा में जाने की घोषणा


कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रहे सहारनपुर के इमरान मसूद ने सपा में जाने की अटकलों से सोमवार को विराम दे दिया। जानकारी के मुताबिक़ इमरान मसूद ने  अपने आवास पर आयोजित समर्थकों की बैठक में समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा कर दी है।  उन्होंने  कहा कि वर्तमान की परिस्थितियों में सपा ही भाजपा को हरा पाएगी।साथ ही उनका कहना था की  कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है, लेकिन वर्तमान की परिस्थितियां ऐसी बनी है कि सपा से ही भाजपा का मुकाबला होना है।