Read in App


• Thu, 20 May 2021 5:52 pm IST


उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन


पौड़ी-उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का बीती रात निधन हो गया। उन्होंने बलभद्रपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवाएं दी थी। नरेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।