Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Nov 2021 5:23 pm IST


पानी के लिए धरने पर बैठे सभासद


नैनीताल। नगर के कई क्षेत्रों में पानी नहीं आने से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। बाधित जलापूर्ति के चलते मंगलवार को आक्रोशित होकर सभासदों ने उपभोक्ताओं के साथ मिलकर जल संस्थान के पंप हाउस में धरना प्रदर्शन कर जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बता दें कि नैनीताल के नारायणनगर, बारापत्थर, पॉलीटेक्निक क्षेत्र समेत कई जगहों में बीते एक पखवाड़े के पेयजल किल्लत बनी हुई है। धरना देने वालों में सभासद पुष्कर बोरा, मनोज जगाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार लोग रहे। वहीं सभासद, भगवत रावत, अनवर, भुवन पंत ने बताया कि पानी की समस्या कई बार अधिकारियों को बताई गई लेकिन घरों में पानी नहीं आया। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।