Read in App


• Fri, 11 Jun 2021 7:01 pm IST


टिहरी में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर बैठक कर दिया धरना


टिहरी-बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने जिले भर के पेट्रोल पंपों पर बैठक केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर रोक लगाने की मांग की। चंबा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चंबा स्थित पेट्रोल पंपों पर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी।