Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Aug 2022 3:49 pm IST


डरा रहा है वीरभट्टी के ऊपर दरारों वाला ये पहाड़, जान हथेली पर रखकर गुजर रहे हैं लोग


बलियानाला भूस्खलन की दहशत में जी रहे सिपाहीधारा, गुफा महादेव मंदिर और तल्ला कृष्णापुर के लोग अब सिपाहीधारे के समीप वीरभट्टी मार्ग के ऊपर दरारों वाले पहाड़ को देखकर डरे हुए हैं। उनका कहना है कि यदि यह पहाड़ी गिरी तो बड़े आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है।

बलियानाला क्षेत्र में रईस होटल के समीप स्थित पहाड़ी पूरे क्षेत्र को रोके हुए थी। 1980 के दशक से बलियानाला में हो रहे भूस्खलन के बावजूद रईस होटल का बड़ा भू भाग इससे सुरक्षित रहा। वर्ष 2018 हुए भूस्खलन में उक्त पहाड़ी के गिरने के बाद पूरा रईस होटल ध्वस्त हो गया था और खतरा जीआईसी और हरिनगर तक पहुंच गया।इसी तर्ज पर यहां गुफा महादेव, कृष्णापुर से लगे वीरभट्टी मार्ग के ठीक ऊपर पहाड़ी दरक रही है। इसी पहाड़ी के नीचे सिपाहीधारा से वीरभट्टी मार्ग को जोड़ा गया है, जो कृष्णापुर का वैकल्पिक मार्ग है। प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों को लोग आते जाते हैं। पांच हजार से अधिक की आबादी जरूरी कार्य के लिए इसी मार्ग का उपयोग करती है।