Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Sep 2022 5:02 pm IST


बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह पार्टी कार्यालय में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से पूर्व सीएम का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री बदरीनाथ धाम को रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा के पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, बुद्धिबलभ थपलियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, जिपंस भारत भूषण भट्ट, प्रधान अमित प्रदाली, महावीर पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।