राज्य में मॉनसून लगातार जारी है बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बोल्डर गिरने की जानकारी मिल रही है। इस कारण जगह-जगह मार्ग बंद हो रहे हैं। प्रदेश में 128 छोटे-बड़े मार्ग बंद हैं। जिन्हें खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बड़े राजमार्ग और छोटे ग्रामीण मार्गों को मिलाकर कुल 128 सड़कें बंद हैं।