Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 8:05 am IST


तीलू रौतेली सम्मान काम करने वालों को दो


पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने तीलू रौतेली सम्मान भाजपा के लोगों को दिए जाने के मामले में सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जो लोग धरातल में काम कर रहे हैं, उनकी मेहनत को सरकार भूल गई। रविवार को महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने धरातल में काम करने वाली महिलाओं का अपमान किया गया है। भाजपा पार्टी की सेवा करने वाली महिलाओं और उनके पदाधिकारियों को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया। जो धरातल पर काम करने वाली महिलाओं के साथ अन्याय है।