Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 4:00 pm IST

नेशनल

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित, द्रौपदी मुर्मू के घर जश्न की तैयारियां शुरू, देखिए...


देश में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतपेटियां दो दिन पहले ही संसद भवन पहुंच चुकी हैं, और मतगणना अधिकारी द्वारा गिनती की जा रही है। ऐसे में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है।

बता दें कि, देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हुआ था। और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है। इस दौरान एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारियां की जा रही है। 

देखें...