Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Sep 2024 4:36 pm IST


डा. बहुगुणा के निधन पर जताया शोक


उत्तरकाशी: श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के पूर्व प्रधानाचार्य डा. उमेश प्रसाद बहुगुणा का गत शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक घाट हरिद्वार में किया गया। डा. बहुगुणा के निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और उत्तरकाशी जिले के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। बता दें कि डा. उमेश प्रसाद बहुगुणा सामाजिक सारोकारों से बहुत गहराई से जुड़े थे। वह गंगा आरती समिति, श्री देव सुमन मंच, सौम्यकाशी रोटरी कल्ब व रेडक्रास सहित विभिन्न संस्थाओं मे पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बहुत ही सिद्दत से अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का अनुपालन करते रहते थे। उनके निधन पर रेडक्रॉस के चैयरमैन माधव प्रसाद जोशी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप रावत, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा, रोटरी क्लब के प्रताप संघर्ष बिष्ट, महंत अजय पुरी, माधवेन्द्र रावत, सुशील डिमरी, संतोष सकलानी,आदेश भूपेश कुड़ियाल, दिनेश गौड़ आदि स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।