Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Nov 2022 12:00 am IST

नेशनल

तेलंगाना में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार


हैदराबाद: तेलंगाना के दक्षिण जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हाेने या बौछार पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग केन्द्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य के अन्य हिस्सों मे 26 से 29 नवंबर को मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। उऩ्होंने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की रात्रि को आदिलाबाद जिले का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस जबकि मेडक जिले के 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।