Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Jan 2023 12:01 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना, उज्बेकिस्तान की गयी डायवर्ट...


रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि, विमान में 240 यात्री सवार हैं। बताया गया है कि, यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था। अजुर एयर की फ्लाइट AZV2463 को बम की सूचना मिलने के बाद भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया। 

अधिकारियों के मुताबिक, दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही इसे डायवर्ट कराया गया। 

गौरतलब है कि, दो हफ्ते पहले ही मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में भी बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि, तब बम की सूचना फर्जी निकली थी।