चमोली-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपातकाल दिवस 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर कहा कि तत्कालीन सरकार ने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। मौके पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि प्रसाद सती ने 25 जून 1975 की घटना को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। कार्यक्रम की संयोजिका भागीरथी कुंजवाल / भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने आपातकाल के समय उसका तीव्र विरोध करने वाले भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सरदार संत सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सरदार संत सिंह ने आपातकाल में जेल के अनुभवो को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी , विनोद कनवासी विक्रम सिंह , वीरेंद्र पाल , राजेंद्र प्रसाद हटवाल ,तारा दत्त थपलियाल पंकज हटवाल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।