एंटरटेनमेंट डेस्क: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। भारतीय समयानुसार छह फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवॉर्ड सेरेमनी रखी गई, जिसमें दुनिया के तमाम गायकों और कंपोजर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में एक बार फिर भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया। रिकी को उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए दी है।
बता दें कि रिकी केज ने यह अवॉर्ड मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ शेयर किया है। इस एल्बम में उन्होंने रिकी के साथ काम किया है। दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में दिया गया है।
2015 और 2022 में भी मिला था
ग्रैमी
इससे पहले भी रिकी केज
को उनके म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। बता दें कि वर्ष 2015 में उन्होंने
अपनी एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं, वर्ष 2022 में फिर से उन्होंने म्यूजिकल एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम
की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी जीता था।