Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Apr 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

स्टोन लगी ड्रेस पहन नोरा ने फिल्मफेयर अवार्ड फंक्शन में बिखेरी अदाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


नोरा फतेही न सिर्फ बेस्ट एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बल्कि वे शानदार डांसर भी हैं। साथ ही वे अपने ड्रेसिंग सेन्स और अदाओं से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हाल में भी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।
दरअसल, हाल ही में नोरा फतेही एक फिल्मफेयर अवार्ड फंक्शन में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने सिल्वर कलर की स्टाइलिश ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। नोरा फतेही ने अवार्ड फंक्शन ट्रांसपरेंट ड्रेस पहनी थी जिसमें खूब सारे स्टोन लगे थे।  नोरा को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने अपने बदन को सितारों से ढक लिया हो।  इस दौरान उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था।  ग्लैमरस क्वीन नोरा फतेही का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह  वायरल हो रहा है।